डायट देहरादून अंतरिक्ष दिवस पर कार्यक्रम,विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

First national space day celebration at diet dehradun

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून में आज प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य राम सिंह चौहान द्वारा किया गया उन्होंने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि विज्ञान के सभी आयामों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं यह गर्व का विषय है कि हम आज चंद्रयान की सफलता की वर्षगांठ मना  रहे हैं।

कार्यक्रम समन्वयक डायट प्रवक्ता दीपिका पवार ने कहा कि आज 23 अगस्त को चंद्रयान के सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंडिंग करने की वर्षगांठ है । इसी उपलक्ष्य में इस दिवस को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है।

आईआरएस की वरिष्ठ वैज्ञानिक पूनम तिवारी द्वारा इसरो के अंतरिक्ष कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

आयोजन के क्रम में संस्थान में पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में हेमलता नौटियाल, प्रणय बहुगुणा,मृणाल सनवाल,शिशुपाल बिष्ट, ऋतु कुकरेती,सुनीता अधिकारी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Comments

Popular posts from this blog

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट

नवोदय विद्यालय में चयन पर छात्रा का सम्मान: अभिभावकों ने दी बधाई

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट