सिक्किम के छात्र पढ़ेंगे डा. शुक्ला के पाठ

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) उत्तराखण्ड, देहरादून के शैक्षिक शोध, सर्वे एवं मूल्यांकन विभाग में प्रवक्ता गणित के पद पर कार्यरत डॉ० मनोज कुमार शुक्ला का चयन सिक्किम राज्य के बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एन्ड स्किल एजूकेशन (Board of Open Schooling and Skill Education, Sikkim) में माध्यमिक स्तर के गणित लेखक के रूप में किया गया है।

डा. मनोज कुमार शुक्ला द्वारा लिखित गणित के पाठों को माध्यमिक स्तर की दो पुस्तकों ( Mathematics वोल्यूम 1 एवं Mathematics वोल्यूम 2 में सम्मिलित किया गया। जो कि सिक्किम राज्य के छात्र-छात्राओं द्वारा पढे, जाएंगे।

Dr Manoj Kumar shukla recognised as an author of Bosse

डॉ० शुक्ला ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT), नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में राष्ट्रीय स्तर पर गठित पाठ्यचर्या क्षेत्र समूहः व्यावसायिक शिक्षा के सदस्य के रूप में कक्षा 3 से 12 तक पाठ्यचर्या एवं पाठ्यक्रम निर्माण एवं एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा इस वर्ष कक्षा 6 हेतु नवीन विकसित पाठ्यपुस्तक "कौशल बोध' में लेखक के रूप में भी योगदान दिया है।

वे गणित विषय में परास्नातक, एम.एड. के साथ-साथ शिक्षाशास्त्र (Education) विषय में यूसेट एवं नेट परीक्षा भी उत्तीर्ण हैं एवं उनके द्वारा लिखित 6 शोध पत्रों का प्रकाशन विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की शोध पत्रिकाओं में किया गया है। उनके द्वारा एस.सी.ई.आर.टी में गणित पाठ्यचर्या एवं पाठ्यक्रम निर्माण, पाठ्यपुस्तक विकास एवं गणित प्रशिक्षण माडयूल विकास, गणित प्रयोगशाला, बी.टी.सी. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रम निर्माण, राज्य विज्ञान महोत्सव, इंस्पायर अवार्ड, आदि विभिन्न कार्यों को सफलतापूर्वक संपादित किया गया है NCERT की गणित पुस्तक एवं IGNOU के प्रशिक्षण माडयूल में उनके द्वारा लेखक के तौर पर योगदान दिया है। विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षणों में उनके द्वारा मुख्य संदर्भदाता के रूप में कार्य किया जाता रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर उनकी इस उपलब्धि पर एस.सी.ई. आर.टी. उत्तराखंड के सदस्यों ने   प्रसन्नता व्यक्त की है।

Comments

Popular posts from this blog

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट

नवोदय विद्यालय में चयन पर छात्रा का सम्मान: अभिभावकों ने दी बधाई

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट