एससीईआरटी ने तैयार किए विद्यालयों की साझेदारी हेतु दिशा निर्देश, कार्यशाला हुई संपन्न
उत्तराखंड में राजकीय तथा निजी विद्यालयों की परस्पर साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे सरकारी और निजी विद्यालय अपने मानवीय और भौतिक संसाधनों की साझेदारी कर छात्र छात्राओं को बेहतर तरीके से लाभान्वित कर सकेगें। विद्यालयों की आपसी साझेदारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश तैयार करने के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का आज समापन हो गया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् उत्तराखण्ड द्वारा राजकीय एवं निजी विद्यालयों में परस्पर साझेदारी हेतु दिशा-निर्देश निर्माण कार्यशाला के समापन सत्र में अपर निदेशक, एस.सी.ई.आर.टी. अजय कुमार नौडियाल ने समस्त प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजकीय तथा निजी क्षेत्र के शैक्षिक संस्थानों की इस परस्पर साझेदारी से राज्य के सभी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को बेहतर संसाधन और शैक्षिक समर्थन मिल सकेगा, जिससे वे शिक्षा के उद्देश्य को प्राप्त कर सकेगें। कार्यशाला में प्रतिभागियों द्वारा 05 समूहों में कार्य किया गया। इन समूहों ने निर्देशों की प्रस्तावना, संरचना, अधिगम की गतिविधियां, विधियां, संसाधनों की ...