सब करें शिक्षकों का सम्मान,संवाद जरूरी, विदाई समारोह में महानिदेशक ने कहा...
लंबे समय तक महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा और राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा उत्तराखंड के उत्तरदायित्व निर्वहन के पश्चात शिक्षा विभाग से पदभार मुक्त होने पर बंशीधर तिवारी, आईएएस का विदाई समारोह देहरादून के एक निजी होटल में आयोजित किया गया। महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड के पदभार से मुक्त होने पर बंशीधर तिवारी, आईएएस को शिक्षा विभाग द्वारा शानदार विदाई दी गई। रविवार,8 सितम्बर 2024 को सहस्त्रधारा रोड़ स्थित एक निजी होटल में आयोजित विदाई समारोह में निवर्तमान महानिदेशक अपने परिवार सहित उपस्थित रहे। अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने महानिदेशक के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन में महानिदेशक महोदय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस नीति के अनुरूप आपके नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य में बालवाटिका कक्षाएं शुरू हुई। बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में उत्तराखण्ड राज्य प्रगति की ओर अग्रसर है। आपके कुशल नेतृत्व में न...