पिता हमारे जीवन का निर्माता है, दुनिया के हर पिता को समर्पित यह कविता हो रही है वायरल: पढ़ें लक्ष्मी बिष्ट की भावपूर्ण रचना


लक्ष्मी बिष्ट समग्र शिक्षा उत्तराखंड
में देहरादून जनपद के जिला समन्वयक
 पद पर कार्यरत हैं। सोशल मीडिया और
पत्र- पत्रिकाओं में सक्रिय लेखन के लिए
 चर्चित हैं। कविता लेखन हेतु कई
मंचों पर सम्मानित - संपादक 
पिता
नींव रखता है,
स्तंभ बनाता है।
कितनी मेहनत से
हमारा जीवन बनाता है।
संघर्ष की  पथरीली जमीं
पर मखमल बिछाता है।
धरती पर चलता है,
आसमान ढोता है।
कुटुम्ब का वो वट वृक्ष,
चट्टान सा दृढ होता है।
सारे कष्ट खुद सहता है,
हर मुश्किल से खुद ही लड़ता है।
भावनाओं की नदी से
नौका पार कराता है।
बच्चों की खुशियों की खातिर,
खुद कठोर सच में जीता है।
जिसके साये में सुरक्षित होकर,
मां की ममता को विस्तार मिलता है।
वो हम सबके जीवन में
नभ सा छा जाता है।
इस क्षितिज के अंतिम छोर
तक बस वही नजर आता है।
वो पिता है।
वो पिता है।

                  लक्ष्मी बिष्ट
     जिला समन्वयक,समग्र शिक्षा  
        देहरादून, उत्तराखंड

पोस्ट पर अपने सुझाव/प्रतिक्रिया देने अथवा अधिक जानकारी हेतु यहाँ लिखें...

Comments

Popular posts from this blog

कलम मेरी खामोश नहीं

उपलब्धि:उत्तराखंड के वैज्ञानिक को मिला प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पुरस्कार

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में हुई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा