swachchh vidyalay purskar. स्वच्छ विद्यालय पुरस्कारों की हुई घोषणा। इन विद्यालयों को मिला पुरस्कार

(swp , स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार , )

दिनांक 26 जुलाई 2022 को जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में जनपद स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मुख्य विकास अधिकारी देहरादून झरना कमठान तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासनिक डॉक्टर बरनवाल के द्वारा वितरित किए गए । ओवरआल कैटेगरी में राजकीय जूनियर हाई स्कूल सुद्धोवाला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय हाई स्कूल बिरसनी द्वितीय तथा दून इन्टरनेशनल स्कूल पौंधा तृतीय स्थान पर रहे।

क्या है स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून डॉ मुकुल कुमार सती द्वारा अवगत कराया गया कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की स्थापना मानव संसाधन विकास मंत्रालय (शिक्षा मंत्रालय), स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा विद्यालयों में पेयजल एवं स्वच्छता कार्यक्रम के प्रयासों में उत्कृष्टता को मान्यता देने , प्रेरित करने और पुरस्कृत करने के उद्देश्य से सन 2016 -17 में की गई थी। पुरस्कारों का स्पष्ट उद्देश्य उन विद्यालयों का सम्मान करना है , जिन्होंने स्वच्छ विद्यालय अभियान के सभी मुख्य लक्ष्यों को पूर्ण करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 के दिशा निर्देश कोरोनावायरस महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए थे। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाला प्रत्येक विद्यालय तथा प्रत्येक उपश्रेणी में 5 विद्यालय जनपद स्तर पर चयनित किए जाने थे।

चयन प्रक्रिया

जनपद स्तर पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 के लिए जनपद के समस्त 6 विकास खंडों से 696 विद्यालयों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन भरा गया जिसमें संकुलवार विद्यालयों के मूल्यांकन हेतु 89 टीम बनाई गई थी। प्रत्येक टीम में 3 मूल्यांकनकर्ता थे। प्रत्येक टीम को दूसरे संकुल के विद्यालयों का मूल्यांकन करना था। यह पूरा कार्य ऑनलाइन मोड में संपन्न किया जाना था।

 स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 हेतु दो श्रेणियां निर्धारित थी।

1.Overall Category

2. Sub Category

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 की Overall Category में कुल 8 विद्यालय चयनित किए गए थे। इसी प्रकार sub-category में कुल 28 विद्यालय चयनित किए गए .

यहाँ देखें पुरस्कृत विद्यालयों की सूची

कार्यक्रम में विद्यालयों से प्रधानाचार्य एवं छात्र-छात्राऔं द्वारा प्रतिभाग किया गया. इस अवसर पर जिला समन्वयक समग्र शिक्षा डॉ दीपक नवानी, खंड शिक्षा अधिकारी चकराता पूजा नेगी दानु , खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला उमा पंवार, सतीश सेमवाल, मदन मोहन सुंदरियाल, कुलवीर परमार, देवेंद्र रावत, दरबान सिंह भंडारी आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट

नवोदय विद्यालय में चयन पर छात्रा का सम्मान: अभिभावकों ने दी बधाई

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट