कलम मेरी खामोश नहीं , ये लिखती नई कहानी है। इसमें स्याही के बदले मेरी , आंखों वाला पानी है।। सृजन की सरिता इससे बहती झूठ नहीं ये सच है कहती। जीवन के हर सुख-दुख में ये , कलम सदा संग मेरे रहती॥ ये मेरी सहचरी , मेरी सहेली , मेरे दिल की रानी है। इसमें स्याही के बदले मेरी , आंखों वाला पानी है।। इसने जीना मुझे सिखाया , सच से परिचय मेरा कराया। जीवन की सच्चाई लिखाकर , मुझे कवि इसने ही बनाया।। मेरे आपके अनुभवों की , ये तस्वीर नूरानी है। इसमें स्याही के बदले मेरी , आंखों वाला पानी है।। कलम कवि का है हथियार , इसका है सब पर अधिकार। जीवन के इस महासागर में , कलम बनी मेरी पतवार।। अटल इरादों वाली है ये , इसकी चाल तूफानी है। इसमें स्याही के बदले मेरी , आंखों वाला पानी है।। कलम का सौदा कर न सकूँगा , मैं खुद से धोखा कर न सकूँगा। इसके सहारे जीता हूँ मैं , इससे धोखा कर न सकूंगा॥ ये मेरी पहचान है , मेरे गौरव की ये निशा...
उत्तराखंड की शांत वादियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक जगत में अपनी पहचान बनाने वाले युवा वैज्ञानिक डॉ. शुभम चमोला ने एक बार फिर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। जनपद रुद्रप्रयाग के कौशलपुर, बसुकेदार निवासी डॉ. शुभम चमोला को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जोधपुर के 12वें दीक्षांत समारोह में समग्र विज्ञान (Sciences) में उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए प्रतिष्ठित “सी. वी. रमन गोल्ड मेडल” प्रदान किया गया। डॉ. शुभम IIT जोधपुर के भौतिकी विभाग (Department of Physics) के पीएचडी शोधार्थी रहे हैं। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ तथा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के अध्यक्ष एवं एक्सिस बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री श्री नीलकंठ मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में IIT जोधपुर के निदेशक प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल और उपनिदेशक प्रो. भबानी कुमार सतपथी सहित संस्थान के वरिष्ठ शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और विशेष बना दिया। डॉ. शुभम चमोला, श्री ओमप्रकाश चमो...
देहरादून, 07 जुलाई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ की विद्यालय प्रबंधन समिति की जुलाई माह मासिक बैठक आज विद्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद और विद्यालय प्रबंधन समिति के पदेन सदस्य सोबत चंद्र रमोला ने की। बैठक में क्षेत्रीय समाजसेवी सोहन शाही एवं अक्षत सकलानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति, ग्रीष्म अवकाश के पश्चात विद्यालय खुलने पर छात्रों की न्यून उपस्थिति, अपार आईडी तथा विद्यालय विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव एवं प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने गत बैठक की कार्रवाई पढ़कर सुनायी, सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्व सम्मति से गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति, ग्रीष्म अवकाश के पश्चात विद्यालय खुलने पर अभी तक भी छात्रों की न्यून उपस्थिति, अपार आईडी बनाने के साथ ही विद्यालय विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने सभी अभिभ...
Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने सुझाव/राय देने अथवा अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु यहाँ लिखें..