देहरादून, 22 मई,2026। युवा सशक्तिकरण, जनहित के मुद्दों और विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को लेकर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैन्दोली ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैन्दोली ने आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखण्ड के युवाओं के हितों, युवा मोर्चा के वर्तमान क्रियाकलापों, भविष्य की योजनाओं एवं राज्य में युवाओं की भागीदारी को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर विपुल मैन्दोली ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखण्ड के युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, राजनीति, शिक्षा, खेल, स्वरोजगार एवं कौशल विकास से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव तक पहुंचकर युवाओं की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने एवं उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश में युवाओं को स्टार्टअप, स्वरोजगार, डिजिटल कौशल एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जा ...
Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने सुझाव/राय देने अथवा अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु यहाँ लिखें..