राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ के चौथे गीत ‘जागर’ का 23 नवंबर को होगा विमोचन


दून लाइब्रेरी में आयोजित होगा प्रमोशनल कार्यक्रम, लोक संस्कृति और क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़ी हस्तियां करेंगी शिरकत

देहरादून। उत्तराखंड की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ के प्रचार-प्रसार को लेकर 23 नवंबर को देहरादून में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सोमवार को प्रातः 11 बजे दून लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म के चौथे गीत ‘जागर’ का विमोचन किया जाएगा। आयोजन में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, लोक संगीत और क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल होंगे।
कार्यक्रम में गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, संजय जसोला, पर्यावरणविद् कल्याण सिंह रावत ‘मैती’, डॉ. के.पी. जोशी तथा फिल्म के निर्देशक दिनेश पी. भोसले सहित अन्य अतिथियों की सहभागिता रहेगी।

गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं, लोक आस्था और पहाड़ी जीवन की भावनाओं को सिनेमा के माध्यम से प्रस्तुत करने वाली महत्वपूर्ण फिल्म है। फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने से उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा को नई पहचान मिली है और स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को व्यापक मंच प्रदान करने के प्रयासों को मजबूती मिली है।

आयोजन में पत्रकारों, मीडिया प्रतिनिधियों, पॉडकास्टर्स, दून रंगमंच से जुड़े कलाकारों, गढ़वाली फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों, शहर के गणमान्य व्यक्तियों, गढ़वाल सभा एवं लोक विरासत से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम का उद्देश्य फिल्म के प्रचार-प्रसार को गति देने के साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति और क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित करना तथा कलाकारों, मीडिया प्रतिनिधियों और संस्कृति प्रेमियों के बीच संवाद एवं सहभागिता को बढ़ावा देना है। फिल्म की टीम ने सभी आमंत्रित लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने और फिल्म के प्रचार-प्रसार में सहयोग देने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

कलम मेरी खामोश नहीं

उपलब्धि:उत्तराखंड के वैज्ञानिक को मिला प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पुरस्कार

दुर्गम विद्यालय को सफलता की मिसाल बनाने वाले शिक्षक राकेश पोखरियाल को उत्तराखंड गौरव रत्न