शिक्षक संवाद कार्यक्रम में रमेश पैन्यूली हुए शिक्षकों से रूबरू, बताई प्राथमिकताएं, गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में आयोजित हो रहे हैं कार्यक्रम
राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के पूर्व गढ़वाल मंडल महामंत्री रमेश पैन्यूली आजकल गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के शिक्षकों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़कर शिक्षक संवाद कर रहे हैं इसी क्रम में गढ़वाल मंडल के देहरादून तथा कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी में आयोजित शिक्षक संवाद कार्यक्रम में भारी मात्रा में शिक्षकों ने पहुंचकर उनकी बात सुनी तथा आगामी प्रांतीय चुनाव हेतु उन्हें समर्थन देने की घोषणा की। शिक्षकों को संबोधित करते हुए रमेश चंद्र पैन्यूली ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के साथ-साथ शिक्षकों की गरिमा की पुनर्स्थापना करना ही उनकी प्राथमिकता होगी। शिक्षक हित में उनके द्वारा अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उनके द्वारा छठे वेतनमान की विसंगतियों को दूर कराकर शिक्षकों को 18150/- तथा 17140/- मूल वेतन दिलाना, समान वेतनमान / समान ग्रेड पर पदोन्नति होने पर शासनादेश संख्या 729 लागू करवाकर वेतनवृद्धि दिलवाना,स्थानान्तरण नियामावली 2013 लागू करवाकर विकल्प की व्यवस्था करवाना ,स्थाईकरण व्यापक स्तर पर करवाना , नयी पेंशन योजना लागू होने पर पूर्व सेवाओं का लाभ दे...