वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम
देहरादून, 6 अक्टूबर। वन्य जीव सप्ताह (2 से 8 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में राजाजी टाइगर रिजर्व की रामगढ़ रेंज के कर्मचारियों ने वन तथा वन्य जीवों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम तथा छात्रों के ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया। ड्राइंग कंपटीशन में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के कक्षा 3, 4 एवं 5 से 25 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने कहा कि वन्य जीव सप्ताह वन्य जीवों तथा प्रकृति के प्रति प्रेम एवं करुणा जागृत करने के लिये मनाया जाता है। वन्य जीव प्रकृति के संरक्षण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिये इनका संरक्षण बहुत आवश्यक है। वन्य जीव सप्ताह पर जानकारी देते हुये रामगढ़ रेंज के बीट एवं कार्यालय प्रभारी चंद्र किशोर बड़ोनी ने कहा कि वन्य जीव सप्ताह प्रतिवर्ष 2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाता है। वर्ष 2025 का विषय सेवा पर्व - प्रकृति के प्रति सेवा और उत्तरदायित्व पर केंद्रित है एवं इसका उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिक ...