डायट देहरादून में शुरू हुई राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा पर प्रधानाचार्यों की अभिमुखीकरण कार्यशाला
देहरादून 11 नवंबर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में गंभीरतापूर्वक प्रयासरत है। इसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून में जनपद देहरादून के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों हेतु राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा (विद्यालयी शिक्षा) - 2025 एवं जेंडर संवेदीकरण पर तीन दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून में आरंभ हुई। कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डायट हेमलता गौड़ उनियाल, पूर्व प्राचार्य डायट राकेश जुगरान, पूर्व संयुक्त निदेशक प्रदीप कुमार रावत तथा वरिष्ठ प्रवक्ता राम सिंह चौहान द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यशाला में उपस्थित संदर्भदाताओं एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में प्राचार्य हेमलता गौड़ उनियाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसे अब तक बुनिया...