गांधी एक व्यक्ति नहीं, एक विचार का नाम है - बौड़ाई
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड देहरादून में गांधी शास्त्री जयंती का आयोजन धूमधाम से किया गया इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या प्रेमलता बौड़ाई ने कहा कि गांधी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि एक दर्शन, एक विचार का नाम है। हमें उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उनके अविस्मरणीय योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड, देहरादून में गांधी, शास्त्री जयंती सम्मान पूर्वक एवं हर्षोल्लास से मनाई गई। आयोजन के आरंभ में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेमलता बौड़ाई द्वारा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किए। इसके पश्चात संगीत की छात्राओं द्वारा श्रीमती मधु कोरी,श्रीमती सुष्मिता जोशी श्रीमती नम्रता देवली, श्रीमती अलका बिजल्वाण, श्रीमती विनीता शाह के नेतृत्व में रामधुन, गांधी जी के प्रिय भजन' वैष्णव जन तो तेने कहिए' तथा गीत दे दी हमें आजादी बिना खडक बिना ढाल का गायन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती बौड़ाई ने कहा कि गांधी एक दर...