महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के दृष्टिगत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आह्वान किए गए कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग द्वारा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के शुभअवसर पर महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड श्री बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग द्वारा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं सहित, उनके अध्यापकों एवं शिक्षा विभाग के समस्त निदेशालयों (महानिदेशालय-विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड, निदेशालय माध्यमिक शिक्षा उत्तराखण्ड, निदेशालय प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखण्ड, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, एस०सी०ई०आर०टी० उत्तराखण्ड, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड) के समस्त अधिकारियों, समन्वयकों एवं कार्मिकों के द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। इस दौरान सभी अपने हाथों में ...