Posts

विज्ञान महोत्सव 2026: बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा, विज्ञान नाट्य में होशियार सिंह बुद्धुमल जैन इंटर कॉलेज रहा प्रथम

Image
हरबर्टपुर , देहरादून, 22 अक्टूबर। पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज, हरबर्टपुर में विकासखंड विकासनगर का दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2026 उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। महोत्सव में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने विज्ञान मॉडल, नवाचार और विज्ञान नाटकों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, तार्किक चिंतन और नवाचार की भावना विकसित करना रहा। सात उप-विषयों पर प्रस्तुत किए वैज्ञानिक मॉडल बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का मुख्य विषय ‘सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार’ रखा गया। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने समसामयिक चुनौतियों के समाधान पर आधारित मॉडल और विचार प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, गणितीय प्रतिरूपण एवं कंप्यूटेशनल चिंतन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, स्वदेशी कृषि पद्धति, ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान तथा आपदा प्रबंधन जैसे सात उप-वि...

शिक्षकों - कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक ,जनगणना के कारण विशेष परिस्थितियों में ही मिलेगी अनुमति

Image
खटीमा (ऊधम सिंह नगर)। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। खटीमा विकासखंड में जनगणना कार्यक्रम के प्रशिक्षण और संबंधित कार्यों के सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों एवं कर्मचारियों की छुट्टियों पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी खटीमा भानु प्रताप ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों और संस्थाध्यक्षों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। जारी आदेश के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 से जनगणना कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रारंभ हो रहा है। जनगणना संबंधी कार्य अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह से नवंबर 2026 तक संचालित किए जाने प्रस्तावित हैं। इस दौरान संबंधित शिक्षकों और कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है, ताकि जनगणना कार्य निर्धारित समय पर सुचारु रूप से संपन्न हो सके। सामान्य परिस्थितियों में नहीं मिलेगी छुट्टी खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि जनगणना कार्यक्रम के प्रशिक्षण एवं संबंधित कार्य पूर्ण ह...

अपनी जन्मभूमि में गढ़वाली काव्य-कृति ‘बौडिक ऐजा’ का विमाचन करवा कवि अम्बरीष चंद्र चमोली ने दिया घर वापसी का संदेश

Image
‘लौट के आ जाओ’ में झलकी पहाड़, संस्कृति और अपनी जड़ों से जुड़ने की भावपूर्ण पुकार पलाम, टिहरी गढ़वाल, 22 अक्टूबर। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य, सामाजिक सरोकारों और पलायन की पीड़ा को गढ़वाली भाषा में अभिव्यक्त करने वाली डॉ. अम्बरीष चंद्र चमोली की नवीन काव्य-कृति ‘बौडिक ऐजा’ का विमोचन उनकी जन्मभूमि ग्राम पलाम में श्रीमद्भागवत कथा के अवसर पर किया गया। बिनसर पब्लिकेशन, देहरादून से वर्ष 2026 में प्रकाशित इस कृति को लेखक ने अपनी मां और मातृभूमि को समर्पित किया है।  धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में हुए विमोचन समारोह ने साहित्य, संस्कृति और अपनी मिट्टी के प्रति आत्मीय लगाव का संदेश दिया। गढ़वाली में ‘बौडिक ऐजा’ का अर्थ ‘लौट के आ जाओ’ है। कृति का शीर्षक पहाड़ से दूर रह रहे लोगों को अपनी जन्मभूमि, मातृभाषा, परंपराओं और सांस्कृतिक जड़ों की ओर लौटने का भावपूर्ण आह्वान करता है। पलायन के कारण खाली होते गांवों और बदलते ग्रामीण जीवन के बीच यह कृति पहाड़ के सामाजिक यथार्थ तथा अपनी जड़ों से जुड़े रहने की आवश्यकता को रेखांकित करती है। शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ साहित्यिक ...

विजयादशमी विशेष : राम का पता नहीं, पर रावण अभी तक जिंदा है!

Image
                      --- प्रदीप बहुगुणा 'दर्पण' हर साल दशहरा आता है। मैदान में रावण का पुतला खड़ा किया जाता है। उसके दस सिरों पर बुराई के दस चेहरे चिपका दिए जाते हैं। फिर राम के हाथों अग्निबाण छूटता है, पटाखे फूटते हैं और रावण धू-धू कर जलने लगता है। तालियां बजती हैं, भीड़ खुश होती है और लोग घर लौट जाते हैं। अगले दिन अखबारों में रावण दहन की तस्वीरें छपती हैं। लेकिन एक सवाल है, जो हर साल राख के ढेर से उठकर हमारे सामने खड़ा हो जाता है—जब रावण हर साल जलाया जाता है, तो वह जिंदा कैसे बच जाता है? और राम आखिर हैं कहां? दरअसल, हमने रावण के पुतले को मैदान में खड़ा करना, प्रतीकात्मक रूप से उसे मारना और जलाना तो सीख लिया है, लेकिन अपने भीतर बैठे रावण को पहचानना नहीं सीखा। हम बुराई के पुतले जलाते हैं, मगर बुराइयों को पालते रहते हैं। रावण अमर नहीं है, बल्कि वास्तव में हम उसे मारने के लिए तैयार ही नहीं हैं। हम चाहते हैं कि दुनिया से बुराई मिट जाए, लेकिन उसकी शुरुआत हमसे न हो। राम और रावण की कथा केवल त्रेतायुग की कहानी नही...

दो सौ से भी अधिक पुस्तकों के रचनाकार प्रो. नन्दकिशोर ढौंडियाल ‘अरुण’ के साहित्यिक योगदान पर प्रकाशित होगा अभिनंदन ग्रंथ

Image
कोटद्वार, 19 अक्टूबर। हिंदी साहित्य के वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. नन्दकिशोर ढोंडियाल ‘अरुण’ के साहित्यिक योगदान और दीर्घकालीन साहित्य सेवा को सम्मानित करने के लिए उनके नाम पर अभिनंदन ग्रंथ प्रकाशित किया जाएगा। इस संबंध में गढ़वाली चौक, ध्रुवपुर में आयोजित बैठक में ‘हिंदी साहित्य के वट-वृक्ष प्रो. नन्दकिशोर ढोंडियाल ‘अरुण’ डी.लिट् अभिनंदन ग्रंथ समिति’ का गठन किया गया। समिति का उद्देश्य प्रो. ढोंडियाल के साहित्यिक अवदान को व्यापक स्तर पर सामने लाना तथा उनके रचनात्मक कार्यों का परिचय और मूल्यांकन पाठकों एवं साहित्य जगत तक पहुंचाना है। 201 से अधिक पुस्तकों का कर चुके हैं सृजन प्रो. नन्दकिशोर ढोंडियाल ‘अरुण’ अब तक 201 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उनके व्यापक योगदान को देखते हुए साहित्यकारों और साहित्यप्रेमियों ने उनके सम्मान में अभिनंदन ग्रंथ प्रकाशित करने की पहल की है। बैठक में उपस्थित साहित्यकारों ने कहा कि उनके साहित्यिक व्यक्तित्व और कृतित्व का समुचित परिचय तथा मूल्यांकन अभी व्यापक स्तर पर सामने आना बाकी है। समिति में प्रकाश चन्द्र कोठारी और डॉ. मन...

राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Image
देहरादून, 19 अक्तूबर।  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), देहरादून के तत्वावधान में राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना (एनपीईपी) वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता और सामाजिक विषयों के प्रति समझ का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का आयोजन डायट के प्राचार्य गोविन्द राम जायसवाल के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत लोक नृत्य, रोल प्ले, समूह चर्चा और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य संबंधी समझ, जीवन-कौशल, जिम्मेदार नागरिकता तथा समसामयिक सामाजिक मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना था। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही विभिन्न सामाजिक विषयों पर विचार साझा करने का अवसर मिला। प्रतियोगिताओं के परिणामों में रोल प्ले में राजकीय बालिका इंटर कॉले...

एनसीईआरटी में जुटेंगे देशभर के साहित्यकार, उत्तराखंड से डॉ. उमेश चमोला और डॉ. मंजू पाण्डे करेंगी शिरकत

Image
देहरादून, 10 अक्टूबर । राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी), नई दिल्ली की ओर से छोटे बच्चों के लिए तैयार की जा रही पुस्तक ‘बालपन की कविता’ की समीक्षा के लिए देशभर के चयनित साहित्यकार नई दिल्ली में जुटेंगे। 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली इस समीक्षा प्रक्रिया में उत्तराखंड के साहित्यकार डॉ. उमेश चमोला और डॉ. मंजू पाण्डे भी प्रतिभाग करेंगे। ‘बालपन की कविता’ पुस्तक की समीक्षा के लिए 12 से 14 अक्टूबर तक नई दिल्ली में होगा आयोजन एनसीईआरटी की इस पहल का उद्देश्य छोटे बच्चों के लिए उनकी आयु, रुचि और सहज अभिव्यक्ति के अनुरूप बाल साहित्य विकसित करना है। प्रस्तावित पुस्तक में खेल गीत, लोरी गीत, बाल पहेलियों सहित बच्चों की दुनिया से जुड़े विविध रचनात्मक विषयों को शामिल किया जाएगा। इसके माध्यम से बच्चों में भाषा के प्रति रुचि विकसित करने, उनकी कल्पनाशीलता को प्रोत्साहित करने और सीखने की प्रक्रिया को आनंददायक बनाने पर जोर दिया जाएगा। पुस्तक की समीक्षा और निर्माण संबंधी यह कार्य एनसीईआरटी की राष्ट्रीय साक्षरता केंद्र की विभागाध्यक्ष एवं प्रभारी प्रोफेसर ऊषा शर्मा के मा...

डायट देहरादून में प्रवक्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, शैक्षिक गुणवत्ता सुधार पर जोर

Image
देहरादून, 8 अक्टूबर। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), देहरादून में जनपद के भौतिक विज्ञान, भूगोल एवं अंग्रेजी विषय के प्रवक्ताओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का 8 अक्टूबर 2026 को सफलतापूर्वक समापन हो गया।  प्रशिक्षण में शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, विद्यार्थी केंद्रित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के साथ विद्यालयों में सकारात्मक शैक्षिक वातावरण विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति, दक्षता आधारित आकलन और नशा मुक्त विद्यालय परिसर जैसे विषयों पर हुआ मंथन दिनांक 6 से 8 अक्टूबर तक चले तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020, PARAKH, दक्षता आधारित आकलन, नशा मुक्त विद्यालय परिसर, शिक्षक आचरण संहिता तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण एवं समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा-परिचर्चा की गई। इसके साथ ही भौतिक विज्ञान, भूगोल एवं अंग्रेजी विषयों की प्रशिक्षण आवश्यकताओं पर आधारित विभिन्न प्रकरणों के माध्यम से प्रवक्ताओं को विषयगत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।  प्रशिक्षण मे...

जन्म-मृत्यु पंजीकरण में बड़ा बदलाव, एक अक्टूबर से लागू हुआ संशोधित प्रावधान

Image
देहरादून, 7 अक्टूबर। जन्म एवं मृत्यु के पंजीकरण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा किए गए महत्वपूर्ण संशोधन के बाद अब उत्तराखंड में भी इसके प्रावधान प्रभावी हो गए हैं। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, उत्तराखंड की ओर से सभी मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अपर जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) को जारी पत्र में संशोधित नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये प्रावधान 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी हो गए हैं। पत्र के अनुसार भारत सरकार के महारजिस्ट्रार कार्यालय, नई दिल्ली ने 22 सितंबर 2026 को संशोधित प्रावधानों के संबंध में राज्यों को जानकारी भेजी थी। जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम, 2026 के तहत जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 की धारा 13 में बदलाव किया गया है। संशोधित अधिनियम 6 अगस्त 2026 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित हुआ था। दो वर्ष से अधिक विलंब पर अब प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट का आदेश जरूरी, एक से दो वर्ष के बीच जिला स्तर पर होगा पंजीकरण संशोधन के बाद विलंब से जन्म अथवा मृत्यु का पंजीकरण कराने की प्रक्रिया को स्पष्ट किया गया है। अब घटना के एक वर्ष बाद, लेकिन दो ...

शिक्षक केवल अपना विषय ही नहीं पढ़ाते, बल्कि विद्यार्थियों का भविष्य गढ़ते हैं: जायसवाल

Image
देहरादून, 6 अक्टूबर।  समग्र शिक्षा अभियान के तहत जनपद देहरादून के भौतिक विज्ञान, भूगोल और अंग्रेजी विषय के प्रवक्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), देहरादून में शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में तीनों विषयों के करीब 80 प्रवक्ता प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों की विषयगत एवं शैक्षिक दक्षताओं को बढ़ाने के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की संस्तुतियों को प्रभावी रूप से कक्षा-कक्ष तक पहुंचाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डायट के प्राचार्य गोविंद राम जायसवाल ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार शिक्षक की सक्रिय और प्रभावी भूमिका के बिना संभव नहीं है। शिक्षक केवल विषय-वस्तु का संप्रेषण करने वाला नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में रचनात्मकता, जिज्ञासा, तार्किक चिंतन, जीवन कौशल और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने वाला मार्गदर्शक है। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण को महज औपचारिक गतिविधि न मानकर इसे अपने व्यावसायिक विकास का माध्यम बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनपद देहरादून को ...

वन्य जीव संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Image
देहरादून, 4 अक्टूबर। वन्य जीव सप्ताह (2 अक्टूबर - 8 अक्टूबर) के अंतर्गत राजाजी टाइगर रिजर्व की रामगढ़ रेंज के द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में एक गोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मन में तथा उनके माध्यम से अभिभावकों एवं समाज में वन तथा वन्य जीवों के प्रति लगाव एवं संवेदनशीलता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम की आयोजक वन क्षेत्राधिकारी उर्वशी गौतम ने कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व वन तथा विभिन्न प्रकार के वन्य जीवों से समृद्ध एक विशाल टाइगर रिजर्व है। वन तथा वन्य जीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिये प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक पूरे भारतवर्ष में वन्य जीव सप्ताह मनाया जाता है, जिसके अंतर्गत विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध, नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी, जागरूकता रैली इत्यादि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।  उन्होंने कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघ, हाथी, तेंदुआ, सांभर, हिरन, बंदर समेत सैकड़ों प्रकार के वन्य जीव तथा वनस्पति पायी जाती है। हमें वन्य जीवों के प्रति दया...

डायट देहरादून में राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षुओं की कार्यशाला का हुआ आयोजन

Image
देहरादून, 30 सितंबर। राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना (NPEP) के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, देहरादून में डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं हेतु ''अच्छी नागरिकता, शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता '' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।  मुख्य सन्दर्भदाता के रूप में वरिष्ठ प्रवक्ता टीना मोहन द्वारा जनसंख्या शिक्षा, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गयी।  उन्होंने जीवन में आने वाली भावनात्मक चुनौतियों, मानसिक स्वास्थ्य के चक्र, अच्छे मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के उपाय, उम्मीद (UMMEED), मनोदर्पण तथा मानसिक स्वास्थ्य दिवस के आयोजन पर विचार व्यक्त किए।  कार्यशाला में प्रारंभिक पहचान, मनोवैज्ञानिक प्राथमिक उपचार (देखो-सुनो-जोड़ो) और टेली-मानस 14416 पर रेफरल पर भी विशेष जोर दिया गया।  कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य विपिन भट्ट, कार्यक्रम समन्वयक प्रणय बहुगुणा, डॉ. विजय रावत एवं अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

ऑक्सफोर्ड में गूंजा ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, Social Outcomes Conference में डॉ. भगवती प्रसाद मैंदोली ने रखा उत्तराखंड के शिक्षा परिवर्तन का मॉडल,

Image
ऑक्सफोर्ड, 4 सितंबर 2026। उत्तराखंड की आनंदम पाठचर्या (Happiness Curriculum–Anandam Pathacharya) को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है। 3 और 4 सितंबर 2026 को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित Social Outcomes Conference में उत्तराखंड के शिक्षा परिवर्तन मॉडल और आनंदम पाठचर्या के अनुभवों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सम्मेलन के विशेष सत्र “What Does Education System Transformation Look Like from Inside Government?” में समग्र शिक्षा, उत्तराखंड के स्टाफ ऑफिसर डॉ. भगवती प्रसाद मैंदोली ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था में किए जा रहे नवाचारों, सामाजिक-भावनात्मक अधिगम और आनंदम पाठचर्या के अनुभव साझा किए। संस्कृत मंगलाचरण और माइंडफुलनेस से हुई शुरुआत सत्र की शुरुआत भारतीय ज्ञान परंपरा की विशेष झलक के साथ हुई। डॉ. मैंदोली ने अपने संबोधन का प्रारंभ संस्कृत मंगलाचरण से किया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों को लगभग दो मिनट का माइंडफुलनेस एवं ध्यान अभ्यास कराया। प्रतिभागियों ने कुछ समय शांत होकर अपनी श्वास पर ध्यान केंद्रित किया। अंतरराष्ट्रीय...

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने दिए इंस्पायर अवार्ड हेतु शत-प्रतिशत नामांकन के निर्देश, गतिविधि पंचांग किया जारी

Image
देहरादून, 07 अगस्त। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, देहरादून में शुक्रवार को जनपद विज्ञान की आगामी गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने की। बैठक में जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली प्रमुख विज्ञान गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं—विज्ञान संगोष्ठी, INSPIRE Award–MANAK, विज्ञान महोत्सव, बाल विज्ञान कांग्रेस एवं विद्यार्थी विज्ञान मंथन—के सफल संचालन हेतु विस्तृत चर्चा की गई तथा इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जनपद स्तरीय पंचांग (कार्यक्रम कैलेंडर) जारी किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी  प्रेम लाल भारती ने INSPIRE Award–MANAK योजना में जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों से छात्र-छात्राओं का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्य विकासखंड स्तर पर बीआरपी एवं सीआरपी के सहयोग से कराया जाएगा तथा नामांकन न करने वाले विद्यालयों की नियमित समीक्षा की जाएगी। मुख्य शिक्षा अधिक...

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रों की प्रगति पर चर्चा, निशुल्क नोट बुक्स का हुआ वितरण

Image
देहरादून, 1 अगस्त। राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ की विद्यालय प्रबंधन समिति की अगस्त माह की निर्धारित मासिक बैठक माह के प्रथम शनिवार को आज विद्यालय में आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला और समाजसेवी नरेश राणा भी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति, सरकार/विभाग द्वारा प्रत्येक छात्र-छात्रा को निःशुल्क नोटबुक्स का वितरण, अपार आईडी तथा विद्यालय विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी।  बैठक में सर्वप्रथम विद्यालय के शिक्षकों द्वारा सभी उपस्थित अभिभावकों को छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति से अवगत कराया गया। तत्पश्चात अपार आईडी की महत्ता के साथ ही विद्यालय विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी। अंत में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला के कर-कमलों से प्रत्येक छात्र-छात्रा को सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी नोटबुक्स वितरित की गयीं।  विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने कहा इस वर्ष कक्षा 1 एवं 2 के ...